बीकानेर। जिले के खाजूवाला क्षेत्र में एक चालक की लापरवाही से ट्रक पलट गया जिससे उसमें बैठे एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खाजवूाला में रहने वाले हनीफ पुत्र हबीब खां ने ट्रक चालक भोमराज पुत्र जीवणराम कुम्हार निवासी जोधपुर पर मामला दर्ज करवाया है कि ट्रक चालक ने तेज गति व लापरवाही से ट्रक को चलाया जिससे ट्रक पलट गया जिससे ट्रक में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की।
Related Posts
पूर्व राजपरिवार की संपत्ति हड़पने का प्रयास: 100 करोड़ की प्रॉपर्टी फर्जी दस्तावेज से 20 करोड़ रुपए में बेची, पहले भी की थी बेचने की कोशिश
जयपुर राजपरिवार (फाइल फोटो। जयपुर का पूर्व राजपरिवार एक बार फिर से प्रॉपर्टी विवाद को…
अज्ञात वाहन की चपेट से एक की मौत
राजमार्ग-15 पर हुआ हादसा, पुलिस ने दर्ज किया मामला बीकानेर। कोलायत थाना इलाके में अज्ञात…
महिला को झांसे में लेकर ठग ली सोने की चेन
बीकानेर। मन की मुराद पूरी करने एवं सोने को दुगुना करने का झांसा देकर एक…
