स्व. मुलचन्द पारीक श्रद्धाजंलि सभा छोड़ गई अनछुवे पहलू

देवेन्द्र वाणी न्यूज, बीकानेर। राजनेतिक पार्टियों का स्वरूप व मुखोटा का रंग कब बदल जाये इसका अनदाजा लगया जाना उस वक्त तक रहस्य बन रहता है जब तक वह अपनी पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में चला जाता है। कांग्रेस व भाजपा के नेताओं में अपनी पार्टी की विचारधारों से अधिक एक दूसरे की विपरीत पार्टीयों के नेताओं की चिंता उन्हीं की करते है जिनसे उनका कही न कही रहस्यमयी संबंध होते है। बीकानेर में कल आयोजित स्वतंत्रा सेनानी स्व. मुलचन्द पारीक की पुण्यतिथि पर आई प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता अर्चना शर्मा भाजपा नेताओं के साथ मंचस्थ रही। स्व.मुलचन्द पारीक स्मारक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसी नेताओं की दूरी भाजपा नेताओं का जमावड़ा क्या बया करता है कांग्रेस के ईके दूके नेताओं की उपस्थिति पर भाजपा की एक नेत्री भारी पड़ी। मंच पर भाजपा अध्यक्ष अखिलेष प्रताप यादव पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य भाजपा की महिला नेता महापौर सुशीला कंवर के साथ प्रेदश कांग्रेस की प्रवक्ता अर्चना शर्मा के पास प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त सचिव गजेन्द्र सांखला व बाबू जयशंकर जोशी बैठे थे। परन्तु भाजपा की नैत्री मिना आसोपा को मंच पर बैठाने के लिए सांखला जोशी को अन्य सीट पर हट कर बैठना पड़ा। इस कार्यक्रम में सरीक होने के लिए शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जनार्दन कल्ला आये परन्तु कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व ही चले गये।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के किसान नेता रामेश्वर डूडी देहात कांग्रेस के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत जिला कलक्टर नमित मेहता पुलिस अधिक्षक प्रिति चन्द्रा के आने की सूचना थी परन्तु इनमें से एक भी नहीं आया। सदैव कांग्रेस में रह कर कार्य करने वाले स्व. मुलचन्द पारीक जो कि कांग्रेस के सीबल से चुनाव भी लड़ चुके थे की स्मृति में कांग्रेसी नेताओं की दूरी आयोजनकर्ता की कमी को दर्शाता है। कांग्रेस प्रवक्ता अर्चना शर्मा स्व. मुलचन्द पारीक को स्मरण करते हुए उनके मार्ग दर्शन पर चलने व कार्यक्रम के बीच अपने संबोधन के साथ भाजपा नेताओं के जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहां की स्वत्रंता संग्राम में कार्य करने वाले नेताओं की स्मृति में हो रहे कार्यक्रम बीच में उठकर चला जाना अच्छी बात नहीं है। कांग्रेस की प्रवक्ता कार्यक्रम के बाद अपने प्रेस वार्ता में कांगे्रस द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम से अधिक भाजपा की महिला नेता वंसुधरा राजे के वृचस्व पर अपना फोकस रखा। कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज द्वारा दो दिन पहले बनी प्रदेश में बीकानेर की महिला नेता अंचना खत्री, कमला बिश्नाई, अमरजित कौर, आशा स्वामी नवनियुक्त महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड देहात महिला कांग्रेस की शशी कला राठौड़ प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता अर्चना शर्मा के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम से दूरी रखी। हांलाकि लूनकरणनसर क्षेत्र की महिला नेता शान्ति रामावत, मुमताज सेवादल वरिष्ठ नेता नृसिंह दास व्यास, योगेश पालीवाल, कांग्रेस के निर्वतमान ब्लाॅक अध्यक्ष सुमित कोचर भाजपा की पार्षद सुधा आचार्य, नारायण चारण, भाजपा से जुड़े राहुल पारीक, कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *