जयपुर। राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक 25 वर्षीय युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हनुमानगढ़ में पीलीबंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ोपल गांव में रविवार की रात इंद्रा और उसके भाई गगन सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गगन ने गुस्से में इंद्रा पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि शव को सोमवार को शव परीक्षण के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया था। महिला के पिता ने अपने बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
14 साल की नाबालिग से रेप, अश्लील फोटो शेयर किए, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
नागौर के पांचौड़ी क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की नाबालिग से उसके पड़ोस…
दुकान के ताले तोड़ पौने दो लाख रुपए पार किए
रामदेव मार्केट स्थित दुकान में हुई सेंधमारी, पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश…
वकील के दफ्तर में चोरी, 20 हजार रुपए नकद व डॉक्यूमेन्ट चुराए
अजमेर के कचहरी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक एडवोकेट के ऑफिस में चोरी…
