क्या कांग्रेस हो पायेगी मजबूत? आँख मिचोली व भाई-भतीजावाद से….,पढ़े पूरी खबर

(खुशाल चंद व्यास) बीकानेर। पीलीबंगा में हुयी किसान महापंचायत के सफल आयोजन के बावजूद कांग्रेस के कार्यकर्ता नेताओ के व्यवहार से अपने आप को अपेक्षित महसूस कर रहे थे। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने भी उस समय नेताओ व कार्यकर्ताओ की जिज्ञासा बढ़ा दी जब कांग्रेस के किसान नेता रामेश्वर डूडी के कान में कुछ बात कही। ऐसा क्या मन्त्र दे गए?

राहुल ने दिया डूडी को मन्त्र

राहुल गांधी ने किसान महापंचायत के मंच से चल रहे कार्यक्रम के बीच डूडी के कान में क्या ऐसा मन्त्र दिया कि जिसको लेकर नेता और कार्यकर्ता ने भी अपने अपने नजरिये से अटकले लगानी शुरू कर दी। राज्य के मुखयमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुखयमंत्री सचिन पायलट भाजपा सरकार के समय प्रतिपक्ष नेता रहे रामेश्वर डूडी की आँख मिचोली का खेल जग जाहिर है। पंचायत महासभा के इंचार्च, गंगानगर, हनुमानगढ़ के प्रभारी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने भी कार्यक्रम के मध्य संगठन के नाम पर भाई भतीजावाद को बढ़ावा देने से नहीं चुके। इससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को एक बार फिर गहरा झटका लगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय मजूदर कांग्रेस के नाम से बीकानेर से आये एक नेता की मुलाकात कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री अजय माकन से करवाई यह नेता कल्ला के नजदीकी रिश्तेदार है ।

रिश्तेदारी कांग्रेस

 

ये कार्यकर्ता

 

ये कार्यकर्ता

ये नेता कांग्रेस के हर उस नेता से मिलते रहते है जिनसे डॉ. कल्ला को सीधा लाभ मिल सकता हो यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि बीकानेर से पीलीबंगा आये सेवादल के पदाधिकारियों को भी किसी नेता से नहीं मिलाया गया। इस तरह कांग्रेस में भाई-भतीजावाद की कड़ी में इस प्रयास को भी एक कड़ी को जोड़ कर देखा जाने लगा है। अब देखना ये है कि राहुल गांधी अपने द्वारा किये जा रहे कांग्रेस के अथक प्रयास में पार्टी के नेताओ की आपसी दूरी और भाई-भतीजावाद के माहौल में कहाँ तक सफल हो पाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *