बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में युवती द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है कि एक युवक सोशल साइट इंस्टाग्राम से अश्लील मैसेज व धमकियों से परेशान कर रहा है। थानाधिकारी राणीदान चारण ने बताया कि अनिल वैष्णव नाम की इंस्टाग्राम आईडी से युवती को अश्लील फोटो, मैसेज आदि भेजे जा रहे हैं। आरोपी द्वारा युवती को बदनाम करने की धमकी भी दी जा रही है। प्राथमिक जांच में युवक बिहार का मालूम हुआ है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच थानाधिकारी राणीदान चारण कर रहे हैं।
Related Posts
शहर की इस ज्वैलरी की दुकान में लगी आग
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील में देर रात को एक ज्वैलरी की दुकान में आग…
कोहरे का कहर, फिर हुआ हादसा
राजमार्ग-15 पर लूनकरणसर के पास भिड़े रोडवेज बस और ट्रक बीकानेर। कोहरा अब कहर का…
कांग्रेस की चुनावी सभा में दो पक्षों में झगड़ा
जयमलसर माहौल बिगड़ा, पुलिस जाब्ता तैनात बीकानेर। खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के जयमलसर गांव में आज…
