बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र के रानी बाजार से एक युवती बिना बताये घर से निकलने और भगा ले जाने का शक होने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में श्यामली निवासी रानी बाजार ने कोटगेट थाने में जयपुर निवासी सुनिल शेखावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। दर्ज रिपोर्ट में बताया की 2 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे उसकी बेटी बिना बताए घर से निकल गयी। जो कि अभी तक वापस नहीं लौटी हैं और ना ही उससे कोई संपर्क हो पाया हैं। प्रार्थिया ने शक जताते हुए बताया कि जयपुर निवासी आरोपी उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया हैं। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
Related Posts
बीकानेर : नमकीन की दुकान पर बच्चे से करवा रहा था काम, मामला दर्ज
बीकानेर। अग्रवाल नमकीन भण्डार के सुशील अग्रवाल पर बालश्रम करवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ…
ट्रोमाडोल गोलियों का जखीरा पकड़ा
बीकानेर। जिले में अवैध नशीली गोलियां पर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है इसके तहत जिले…
वारदात के 11 दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगे आरोपी
बीकानेर।बैंक और डीआरटी की ओर से कुर्की में नीलाम किए गए भूखंड को खरीदने को…
