अष्ट भैरव महायज्ञ में हुवे विभिन्न प्रकार के पूजन

देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर एम डी वी कॉलोनी स्थित पुण्यानंद आश्रम में आज अष्ट भैरव महायज्ञ में विभिन्न प्रकार के  पूजन  कार्यक्रम शुरू हुए जिनमे आचार्य पंडित धनराज जोशी के सानिध्य में गणपति पूजन, यज्ञ मंडप पूजन, जल यात्रा विधान, मंडल देवता पूजन,  नान्दी मुख श्राद्ध, गुरु  पूजन,  पितृ पूजन, वास्तु पूजन, भैरव पूजन करके भैरव मंत्र व स्तोत्र पाठ शुरू किया गया इसके पश्चात षोडश मातृका पूजन, क्षेत्रपाल पूजन षोडशोपचार विधि द्वारा गणपति अंबिका पूजन किया गया जिसमें राजेश आचार्य, विमल किराडू, मनोज मुंधड़ा, ज्योति प्रकाश श्रीमाली, सुशील आचार्य, पार्षद सुनीता व्यास,  दुर्गा शंकर व्यास, श्याम सुंदर शर्मा आदि उपस्थित थे, ये जानकारी मंडल के अध्यक्ष खींवराज हर्ष ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *