पंचायतों को मजबूत कैसे किया जायें : किराड़ू

देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार किराड़ू इन दिनों छतीसगढ़ दौरे पर है कांग्रेस का यह संगठन पंचायती राज की मजबूती के लिए अभियान चला रखा है। इसी के तहत छतीसगढ के जसपुर जिले के कांशाबेल ब्लेक के नकबाल पंचायत में चैपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में वार्डपंच एवं सरपंचों ने पंचायती राज के विषय पर अपनी अपनी बात रखी। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रस्तावीत 26 जनवरी को होने वाली ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल करने का निर्णय लिया। राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव किराड़ू ने ग्राम सभा में उठने वाले विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *