लाख जतन के बाद भी कांग्रेस सेवा दल भीड़ इकठ्ठा करने में नाकाम

देवेंद्र वाणी न्यूज़,

बीकानेर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान के प्रभारी लाल मिस्र प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के सानिधिय में शहर सेवा दल के शिव शंकर हर्ष देहात कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष रामावत की उपस्थिति में आयोजित किसान संघर्ष यात्रा की रैली को सफल बनाने के लिए सेवा दल के 4 प्रभारी भी बनाये गए परंतु लाख जतन के बाद भी सेवा दल के गणवेश धारियो को इकठ्ठा करने में नाकाम रहे। रैली अपने निर्धारित समय से 1 घंटा लेट शुरू की गई। रैली निर्धारित रूट से न जा कर डागा चौक कांग्रेस कार्यलय में पहुंच गई। रैली के बाद कांग्रेस कार्यलय में कैबिनेट मंत्री बी.डी.कल्ला से झंडा रोहण करवाया गया तत्पश्चात मीटिंग का आयोजन शुरू किया गया। ज्ञात रहे जिस सेवा दल के कंधों पर भार डाल कर कांग्रेस एवं देश को 21वी सदी में आगे भड़ाने का स्वप्न देखने वाले स्वर्गीय राजीव गान्धी के सपने को आघात पहुंचाया गया। कार्यलय में पार्टी के जिस झंडे का ध्वजारोहन किया गया व झंडा भी उल्टा था। मंत्री जी का ध्यान जैसे ही झंडे पर नजर गई और वो सकपका गए और उन्होंने तत्काल झंडे को सही करवाया एवं सेवा दल के प्रभारी एवं अध्यक्षो की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की। सेवादल का यह आयोजन देखने लायक था। मंत्री बुलाकी दास कल्ला व भंवर सिंह भाटी के उद्बोधन के समय उपस्थिति ठीक ठाक थी यह उपस्थिति सेवादल के प्रेदशाध्यक हेम सिंह शेखावत के उद्बोधन के समय नही रही क्योंकि कांग्रेस के दोनों मंत्री कल्ला एवं भाटी अपना संबोधन कर चले गए उनके साथ ही उन दोनों मंत्रियो से कार्य को लेकर आई भीड़ भी उनके पीछे पीछे चली गई। उसके बाद में सेवादल की इस मीटिंग में पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत शहर कांग्रेस के महामंत्री अनिल कल्ला सहित 30 से 40 मंचस्त सहित कांग्रेस जन हेम सिंह का उदभोदन सुन रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *