अवैध डोडा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

श्रीगंगानगर जिले में अवैध डोडा पोस्त और गोलियां समेत तीन व्यक्ति गिरफ्तार

बीकानेर। नोखा तहसील के जसरासर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 10 किलो अवैध डोडा पोस्ट सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे हो ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अधीक्षक बीकानेर प्रीति चंद्रा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशानुसार नोखा सीओ के सुपरविजन में जसरासर थाना अधिकारी सुमन परिहार द्वारा नाकाबंदी के दौरान कार्यवाही करते हुए आरोपी अनिल पुत्र गोकुल राम जाति विश्नोई उम्र 28 वर्ष निवासी साँवतसर पीएस सेरूणा(बीकानेर) को स्टेट हाईवे 20 पर काकड़ा बाईपास पर गिरफ्तार किया आरोपी के पास 10 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्ट व वाहन पिकअप को बरामद करके मामला दर्ज करके जाँच देशनोक थानाधिकारी जगदीशसिंह को दी।
कार्यवाही के दौरान ये टीम जसरासर थानाधिकारी सुमन पडि़हार,रामावतार सउनी, सतीश कुमार,कृष्ण कुमार,राणाराम कांस्टेबल, अशोक कुमार चालक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *