देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। प्रदेश में नये साल से ठीक पहले तबादलों का दौर शुरू हो गया है। राजस्व मंडल, अजमेर ने एक साथ 69 तबादले किए हैं। जिनमें 36 तहसीलदार व 33 नायब तहसीलदार शामिल हैं। तबादला सूची में बीकानेर, चुरू, श्रीगंगानगर, जोधपुर, भीलवाड़ा सहित विभिन्न जिलों में फेरबदल किया गया है। बीकानेर के सहायक भू प्रबंधन अधिकारी अजीत कुमार गोदारा को करणपुर, श्रीगंगानगर तहसीलदार लगाया गया है। लूणकरणसर नायब तहसीलदार शिव प्रसाद को मोहनगढ़, जैसलमेर भेजा गया है। वहीं फलौदी तहसीलदार महावीर प्रसाद को अब श्रीडूंगरगढ़ तहसीलदार लगाया गया है। वहीं बीकानेर मूल की प्रतिज्ञा सोनी को लोहावट जोधपुर से बाप तहसीलदार लगाया है।
Related Posts
आपदा प्रबंधन मंत्री ने पूगल में किया महाविद्यालय का शुभारम्भ
बीकानेर। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने सोमवार को पूगल में…
इन दो समाजों ने किया डॉ. कल्ला का स्वागत
नोखा। राजस्थान सरकार के उर्जा व जलदाय मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला का यहां मंगलवार को…
चानी ग्राम पंचायत में चारा डिपो खोलने की स्वीकृति जारी
बीकानेर, आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देशों के अनुपालना में संवत् 2078…
