देवेन्द्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। मादक पदार्थ तस्करी करने वालों जिला पुलिस शिकंजा कसे हुए हैं। ऑपरेशन प्रहार के तहत नाल पुलिस ने अवैध रूप से डोडा-पोस्त ले जा रहे ट्रक को पकड़ा। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया है। नाल सीआई विक्रमसिंह चारण ने बताया कि ट्रक में अवैध से डोडा-पोस्त ले जाने की सूचना मिली। पुलिस ने जैसलमेर-श्रीगंगानगर बाइपास पर नाकाबंदी की। तभी देररात को जयपुर की तरफ से एक ट्रक आया, जिसे रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में डोडा-पोस्त के थले लदे हुए थे। पुलिस ने ट्रक चालक जोधपुर निवासी लादूराम को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक व डोडा-पोस्त को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में पता चालक ने बताया कि वह डोडा-पोस्त झारखंड से लेकर आया था और फलौदी ले जा रहा था। वह फलौदी में किसको डोडा-पोस्त डिलीवरी देने वाला था इस बारे में पता कर रहे हैं। ट्रक चालक के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के आरोपे में मामला दर्ज किया गया है।
Related Posts
शूटर्स तक हथियार पहुंचाने वाला बीकानेर से गिरफ्तार
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। सीकर में राजू ठेहट की हत्या मामले में बीकानेर से एक और गिरफ्तारी…
राज्यकर विभाग की टीम ने किराना सामान से भरे ट्रक को पकड़ा
बीकानेर। सेल्स टैक्स टीम ने कर चोरी के माल से भरे एक ट्रक को जब्त…
वरिष्ठ लेखक पत्रकार राजू कादरी रियाज का निधन
बीकानेर। नगर के वरिष्ठ लेखक पत्रकार राजू कादरी रियाज का आज निधन हो गया ।…
