बीकानेर। सुबह सुबह ही एक दुःखद हादसा सामने आया है जिसमे सड़क पार करते समय व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है । घटना लूणकरणसर कस्बे के रोझा चौराहे की है, जहां अमरपुरा निवासी राधाकिशन बस से उतर कर सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गया। मिली जानकारी अनुसार व्यक्ति अपने गांव अमरपुरा से बीकानेर जा रहा था, इस दौरान लूणकरणसर के रोझा चौराहे पर बस रसे लघुशंका के लिए उतरकर सड़क पार कर रहा था, तभी राजमार्ग 62 पर आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस व टाईगर फ़ोर्स ऐम्बुलेंस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
Related Posts
बीकानेर : श्रीमती इंदिरा गांधी,सरदार वल्लभ भाई पटेल युवाओं के प्रेरक- यशपाल गहलोत
बीकानेर, देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी जी की पुण्यतिथि और लोह पुरुष सरदार वल्लभ…
बीकानेर : संविधान पार्क में नहीं है बाबा साहब की प्रतिमा, लोकर्पण के साथ ही विरोध शुरू, देखे खबर
बीकानेर। वेटनरी विश्वविद्यालय में आज राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा संविधान पार्क का लोकार्पण किया गया।…
कल शहर के इन इलाकों में रहेगी बिजली की कटौती
बीकानेर। विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख-रखाव के लिए बुधवार को सुबह 7 से 11 बजे…
