बीकानेर। जिले के नापासर थाना क्षेत्र में उस समय हडकंप मच गया जब एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया।जानकारी के अनुसार नापासर के रामसर में रहने वाला बजरंग कस्वा नामक युवक अपने क्षेत्र के पटवारी से परेशान हो गया था उसका कहना था पटवारी द्वारा इंतकाल नहीं चढ़ा रहा है बार बार टालमटोल करके लोगों को बुरी तरह से परेशान करता है। उसने आरोप लगाया कि पटवारी समय पर काम नहीं करता है और छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार पटवारी के पीछे चक्कर लगाने पड़ते है लेकिन पटवारी किसी की नहीं सुनता है। ,आरएलपी के बाबुलाल सियाग ने बताया कि पटवारी द्वारा इंतकाल चढ़ाने में देरी करने से ग्रामीण परेशान हो रहे है,दस दिनों से पटवारी टालमटोल कर रहा है,उधर हल्के के पटवारी अशोक सियाग ने बताया कि उनके पास नोरंगदेसर के अलावा रामसर का अतिरिक्त चार्ज है,भारतमाला का काम चल रहा है उसमें वो व्यस्त है बाकी रामसर के ग्रामीणों को नकल देने का कहा हुआ है,कार्यभार ज्यादा होने के चलते समय लग रहा है,बाकी आरोप बेबुनियाद है,वो अभी रामसर पहुंच रहे है।
Related Posts
बीकानेर : शिक्षा मंत्री ने उदीयमान तीरंदाजों से की मुलाकात, लगन और समर्पण के प्रशिक्षण लेने का किया आह्वान, पढ़े खबर
बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी. कल्ला ने सोमवार को एकलव्य तीरंदाजी अकादमी में प्रशिक्षण…
इन एरिया के है 12 नये पोजेटिव
बीकानेर। कोरोना का कहर नही थम रहा है। सीएमएचओ बी.एल.मीणा ने बताया कि आज पहली…
मंगलवार के 307 पॉजिटिव के बाद आज पहली लिस्ट में आये इतने कोरोना केस
बीकानेर। प्रदेश में कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है मंगलवार को बीकानेर में…
