बीकानेर। औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक सुभाषचंद्र मुटनेजा ने बताया कि विभिन्न मेडिकल स्टोरघारकों द्वारा अनियमितताएं करने पर संबंधित मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र निलम्बित कर दिए है। मुटनेजा ने बताया कि गुजरो का मौहल्ला स्थित बी. के मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर तथा बीछवाल स्थित अभिनन्दन मेडिकल एवं जनरल स्टोर में जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित फर्म का अनुज्ञापत्र 28 से 30 दिसम्बर तक निलम्बित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसमीदेसर स्थित बी सी एच मेडिकल स्टोर तथा सुदर्शना नगर स्थित जी एन मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित फर्मों का अनुज्ञापत्र 28 व 29 दिसम्बर के लिए निलम्बित कर दिया गया है। इसी तरह समता नगर स्थित जगदम्बा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर तथा पीबीएम हास्पिटल रोड स्थित कन्हैया मेडिकोज की जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर संबंधित फर्मों का अनुज्ञापन पत्र 28 दिसम्बर से 1 जनवरी तक के लिए निलम्बित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शेरेरा स्थित माँ ब्रहमाणी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर और कोलासर स्थित माँ मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर में जॉच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर संबंधित फर्म का अनुज्ञापन पत्र 28 दिसम्बर से 6 जनवरी तक तथा पुगल रोड स्थित रक्षिता मेडिकल एजेन्सी का अनुज्ञापन पत्र 28 दिसम्बर से 4 जनवरी तक के लिए निलम्बित कर दिया गया है।
Related Posts
ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत
बीकानेर। नापासर पुलिस थाना क्षेत्र में ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की…
लूटेरों ने व्यापारी से बैग छीनकर भागे
बीकानेर। बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार रात को गंगाशहर में अपनी दुकान बंद कर घर लौट…
बीकानेर : जिले ने रचा एक और कीर्तिमान, 43 भामाशाहों ने दिए सवा करोड़ के 750 स्मार्ट टीवी, देखे खबर
बीकानेर। बीकानेर जिले ने बुधवार को एक और कीर्तिमान रचा। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल…
