बीकानेर। फेसबुक पर फोटो डालकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर नयाशहर पुलिस थाने पहुंचे एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर लोग पुलिस थाने के बाहर धरना लगाकर बैठ गए है। धरने में शामिल वार्ड नंबर 17 के पार्षद प्रतिनिधि सुरेन्द्र डोटासरा के अनुसार, मुक्ताप्रसाद कॉलोनी निवासी एक युवक की माताजी, भाभी और भतीजी की फोटो फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इसकी शिकायत लेकर जब युवक नयाशहर पुलिस थाने पहुंचा तो उसके साथ हैड कांस्टेबल जयप्रकाश ने मारपीट की। घटना के समय एसएचओ भी थाने में थे। डोटासरा ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी जनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Related Posts
बीकानेर में ठगी कर सीकर भागे बदमाश,नाकाबंदी में पकड़े गए तीन युवक
बीकानेर। लॉटरी और कूपन के नाम पर ठगी करने वाले बदमाश बुधवार रात पकड़े गए।…
युवक प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाया आधा किलो सोना, एयरपोर्ट पर पुलिस ने पकड़ा
जयपुर। दुबई से जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री से करीब आधा किलो ग्राम…
शहर के नामी ज्वैलर ने बिना बिल के जेवरात मंगवाये, सेल टैक्स ने किये जब्त
नई दिल्ली। स्टोन से बनी ज्वैलरी जब्त की है। यह ज्वैलरी मुंबई से इंडिगो की…
