बीकानेर। शहर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार आचार्य ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर शहर के नजदीक चकगर्बी के नक्शे में हेराफेरी कर राजस्व भू क्षेत्र के अभिलेखों की पवित्रता भंग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि नगर विकास न्यास में तैनात अभियंता के रिश्तेदार रहे गांव चकगर्बी के तत्कालीन पटवारी द्वारा अपने नजदीक लोगों को अवांच्छित लाभ देने के लिये राजस्व भू क्षेत्र के नक्शे में छेड़छाड़ की गई थी। इसे लेकर लगातार की जा रही शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से निष्पक्ष जांच कार्यवाही नहीं की जा रही है। ज्ञापन में मांग की गई है कि इस मामले की तथ्यात्मक जांच कार्यवाही कर राजस्व अभिलेखों की पवित्रता भंग करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जाये।
Related Posts
रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार: ACB टीम ने लाडनू तहसील में 8 हजार लेते किया ट्रैप
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) सीकर टीम ने गुरुवार को लाडनू तहसील के सुनारी गांव में…
कांस्टेबल व उसके बेटे के साथ की मारपीट
बीकानेर। बदमाशों के हौसले बुंलद अब तो बीकानेर शहर में पुलिस स्वयं सुरक्षित नहीं है।…
चोरों ने महादेव मन्दिर को दूसरी बार बनाया निशाना, पुलिस कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल
देवेन्द्र वाणी न्यूज,,बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना इलाके में एक मंदिर में चोरों ने सैंधमारी…
