बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में दादा-पोती के साथ घर में घुसकर कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर पोती के कपड़े फाडऩे व अश्लील हरकते करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर दादा ने गंगाशहर थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। यह घटना गंगाशहर स्थित नायकों के मौहल्ले की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवादी का आरोप है कि गोपीराम, पूनमचन्द, नायक रतन, भगवान, पप्पु, रामकिशन, ओमप्रकाश, रमेश, जगदीश, पूनमचन्द, बेबी, मैना, विमला, टीना, भंवरी देवी, चूना, रूपा ने मेरे घर में घुसकर मारपीट की व मेरी पोती के कपड़े फाड़ दिये। इस दौरान विरोध करने पर पोती के साथ अश्लील हरकते की व एक हजार रुपये छीनकर ले गये। इस पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश कर रहे है।
Related Posts
सामान के पैसे मांगने पर मारपीट कर दुकान पर की तोडफ़ोड
बीकानेर। दुकान से हफ्ता मांगने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध…
पुलिस ने एंबुलेंस में मरीज की जगह ये क्या पाया ? देखे
बीकानेर। अब मादक पदार्थों के तस्करों ने अपने कारोबार को चलाने के लिए सरकारी व…
रिश्वतखोर तहसीलदार और दलाल गिरफ्तार, 17 लाख रुपए बरामद
जयपुर ACB ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भीलवाड़ा शहर तहसीलदार लालाराम यादव के…
