देवेंद्र वाणी न्यूज़,

प्रदेश में गुरुवार को 15 नई मौतों के साथ कोरोना से मौतों का आंकड़ा 2500 पहुंच गया। अब राजस्थान 2500 या इससे अधिक मौतों वाला 14वां बड़ा राज्य बन गया है। हालांकि यहां अभी मृत्युदर 0.87% ही है। बीते 24 घंटे में पिछले दिन से 81 अधिक यानी 1592 नए रोगी आए।

जयपुर में सर्वाधिक 365 और जोधपुर में 166 मिले। इसके अलावा सभी जिलों में 100 से कम केस मिले। कुल संक्रमित 2,87,219 हो गए हैं। राहत की बात यह भी है कि गुरुवार को 2339 रोगी ठीक भी हुए। अब तक 2,65,689 रोगी रिकवर हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी रेट भी 92.5 प्रतिशत हो गई है।

राहत: यहां मृत्युदर अभी 0.87% ही है
राज्य मौतें
महाराष्ट्र 47902
कर्नाटक 11900
तमिलनाडु 11836
दिल्ली 9874
प. बंगाल 8867
उत्तरप्रदेश 7987
आंध्रप्रदेश 7047
पंजाब 4980
गुजरात 4123
मध्यप्रदेश 3366
छत्तीसगढ़ 3038
हरियाणा 2650
केरल 2534
राजस्थान 2500