बीकानेर। जिले के 9 पंचायत चुनावों के लिये 161 वार्डों में खाजूवाला पंचायत समिति के अब तक घोषित 10 परिणामों में से 5 निर्देलीय, 3 भाजपा व 2 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। बता दे कि यह कुल 15 वाडों के नतीजों में 10 वार्डों के नतीजे आ चुके है। वार्ड 1,2,3,4,8 पर निर्देलीय ने, भाजपा वार्ड 6, 11, 15 व कांग्रेस वार्ड 10,13 पर जीत दर्ज की है। अब तक आये परिणामों से यह सामने आ रहा है कि खाजूवाला पंचायत समिति के प्रधान की चाबी निर्देलीय के हाथ में जा सकती है। बज्जू खालसा पंचायत समिति के 15 वार्डों के परिणाम घोषित हो गये जिसमें कांग्रेस ने 10 पर विजय रही तो वहीं भाजपा 3 व निर्देलीय 2 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। बज्जू खलासा के वार्ड नंबर 2 से भाजपा के मोहन सिंह, वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस की भंवरी देवी, वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस अनवर बानों, वार्ड 11 से कांग्रेस की संगीता, वार्ड 13 से कांग्रेस की रोशनी जीत दर्ज की है।
Related Posts
बीकानेर भी उठी किसान आन्दोलन की चिंगारी
बीकानेर। अगर केन्द्र सरकार कृषि बिलों को रद्द नहीं करेगा। तब तक आन्दोलन जारी रहेगा।…
चित्रों द्वारा राम भादाणी दे रहे है जागरूकता का संदेश, 25 चित्रों की तैयार की सीरीज
बीकानेर। राजस्थान कला को सच्चे अर्थों में जीता है वही विभिन्न कलाओं के माध्यम से…
बीकानेर : पीबीएम परिसर से बाइक चोरी होने का सिलसिला जारी, यहां से बोलेरो उड़ा ले गए चोर, पढ़े खबर
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल परिसर से दुपहिया वाहन चोरी होने का सिलसिला जारी है। यहां आये…
