बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में दो गुटों में आपसी विवाद के चलते पत्थरबाजी हो गई है। जिसको लेकर क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा गेट के सामने दो गुटों में किसी बात को लेकर हुई बोलचाल के बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से सड़क पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों में हुई इस संघर्ष में दुकानें सटासट बंद हो गई और लोग तमाशबीन होकर इस पूरे घटनाक्रम को देखते रहे। यह भी पता चला है कि रविवार रात को भी इस दो परिवारों के कुछ युवक आमने सामने हुए थे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर विवाद करने वालों को थाने ले गई है।
Related Posts
पूर्व राजपरिवार की संपत्ति हड़पने का प्रयास: 100 करोड़ की प्रॉपर्टी फर्जी दस्तावेज से 20 करोड़ रुपए में बेची, पहले भी की थी बेचने की कोशिश
जयपुर राजपरिवार (फाइल फोटो। जयपुर का पूर्व राजपरिवार एक बार फिर से प्रॉपर्टी विवाद को…
नरेगा में फर्जी तरीके से रुपये हड़प लिये
बीकानेर। पूगल पुलिस थाना क्षेत्र में नरेगा काम में फर्जी तरीके से काम बांटकर रूपए…
सीडीपीओ विभाग के कर्मचारी ने लगाई फांसी
बीकानेर। खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र में सीडीपीओ विभाग के एक कर्मचारी ने किराए के मकान…
