बीकानेर। राह चल रहे किसी इंसान पर विश्वास करना कितना मंहगा साबित हो जाता है। इसका एक मामला सामने आया है। जिसमें लिफ्ट के बहाने मोटरसाइकिल व मोबाइल छीन ले गये। घटना 4 दिसंबर की शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। चौखूंटी निवासी घनश्याम सोनी के अनुसार वह रानी बाज़ार रेलवे ट्रैक के पास बैठा था। इसी दौरान उसे गंगाशहर से फोन आया कि यहां आकर पैसे ले जाओ। सोनी रवाना होने लगा तो पास खड़े दो अज्ञात लोगों ने लिफ्ट मांगी। सोनी ने लिफ्ट दे दी। रास्ते में सोनी से बाइक चलाई नहीं गई तो अज्ञात में से एक व्यक्ति ने बाइक चलाई। सोनी के अनुसार वह जब गोगागेट सर्किल के पास स्थित श्मशान तक पहुंचे तो दोनों व्यक्तियों को उतरने को कहा, इस पर एक व्यक्ति ने सोनी के मुंह पर पंच मारा। इसके बाद सोनी को जब होश आया तो बाइक, मोबाइल व रूपए गायब थे। हालांकि सोनी पंच से बेहोश हुआ या चक्कर खाने से यह अभी जांच का विषय है।
Related Posts
अवैध डीजल बनाने की फैक्ट्री पर छापा ट्रक व मैनगेट को किया सील
बीकानेर। जिले के लूणकरनसर थाना के रीको क्षेत्र में अवैध डीजल बनाने करी फैक्ट्री की…
महिला की हत्या कर 100 फीट गहरे कुएं में डाला शव, नग्न अवस्था में मिला शव
जयपुर। बस्सी उपखंड इलाके के एक गांव में शनिवार दोपहर कुएं में महिला का शव…
संजय बोथरा पर लगा बड़ा आरोप, लुकआउट नोटिस जारी
बीकानेर। कभी बीकानेर में सिंघम कहलाने वाले पुलिस अधिकारी संजय बोथरा के खिलाफ पुलिस ने…
