देवेंद्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। जिले में गाड़ी लूट की वारदातें बढ़ रही है। ऐसा ही मामला जिले के नोखा थाने से सामने आया है जहां पर बिरमसर सरपंच की गाड़ी को अज्ञात बदमाशों ने देर रात उगमपुरा क्षेत्र से लूट लिया। नोखा थाने के सीआई अरविंद सिंह से मिली जानकारी के अनुसार सरपंच का ड्राइवर एटीएम से पैसे निकालने के बाद बैठा था तभी अज्ञात बदमाशा आये और गाड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर गाड़ी को लेकर मौके से भाग गये यह सारी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु की और गाड़ी तलाश में लगी तो गाड़ी बजरी खानों में पड़ी मिली गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो रखी है। ऐसा बताया जा रहा पूर्व में भी यह गाड़ी लूटी जा चुकी है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष डूडी के परिवार की बताई जा रही है।
Related Posts
आग से राख हुई फसल,नगदी भी जली,लाखों का नुकसान
बीकानेर। जिले के नोखा में एक किसान की ढाणी में आग लगने से उसमें रखी…
बीकानेर : लगातार बढ़ रहा है कोरोना ग्राफ, अभी आये 23 पोजेटिव
बीकानेर। बीकानेर में कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले…
गहलोत खेमे के मंत्री और विधायक पायलट से बढ़ा रहे निकटता
जयपुर। राजस्थान के सत्तारूढ़ दल कांग्रेस में राजनीतिक गतिविधियां अचानक बढ़ी है । प्रदेश कांग्रेस…
