जयपुर। अगर आपने वाहन पर फास्टैग नहीं लगवाया है तो लगवा लें। जनवरी से सभी नेशनल हाईवे पर कैशलेन को बंद कर दिया जाएगा। वाहन सिर्फ फास्टैग लेन से ही निकलेंगे।दरअसल, नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) सभी टोल प्लाजा पर नकदी लेन-देन बंद करने जा रहा है। इसलिए सभी चार पहिया वाहनों में 31 दिसंबर तक फास्टैग लगाने की बात कही जा रही है।इसके बाद जिन गाडिय़ों में फास्टैग नहीं होने पर टोल प्लाजा के एक लेन पर लंबी लाइन लगना पड़ सकता है। क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर पूरी तरह से फास्टैग को अनिवार्य हो जाएगा।एनएचएआई ने देशभर के नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर सौ फीसदी लेन को फास्टैग करने का निर्णय लिया है। इसकी तैयारी शुरू कर दी है।इसी के तहत जयपुर रीजन (प्रदेश के सभी हाइवे शामिल) में आगरा, सीकर, अजमेर, टोंक और दिल्ली हाइवे स्थिति करीब आधा दर्जन टोल प्लाजा को कैशलैस करने की तैयारी शुरू कर दी है।फिलहाल की बात करें तो हाइवे पर 80 फीसदी लेन पर फास्टैग का उपयोग किया जा रहा है। एक लेन को कैश के लिए छोड़ रखा है।
Related Posts
पत्थर खान में दो मजदूरों के दबने से हुई मौत, देखे खबर
जयपुर, में मंगलवार सुबह पत्थर खान में मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत…
कल से धीमा पड़ेगा मानसून, भीम सागर समेत 4 बांधों का पानी छोड़ा, पढ़े खबर
जयपुर, राजस्थान में 3 महीने से एक्टिव चल रहे मानसून का दौर अब धीरे-धीरे थमने…
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा SMS अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग की आशंका
जयपुर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा को आज पेट में तकलीफ के बाद…
