कुल्लू-मनाली से भी ठंडा रहा राजस्थान का यह शहर, तापमान जीरो डिग्री पहुँचा

राजस्थान में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को शीतलहर के कारण 10 शहरों का पारा 10 डिग्री से भी नीचे आ गया। वहीं माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन रात का पारा 1 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 4 दिन से यहां तापमान जमाव बिंदु के करीब बना हुआ है। वहीं जयपुर का पारा भी सीजन में पहली बार 10 डिग्री से नीचे आ गया। यहां तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी से राजस्थान में शीतलहर जारी है। सुबह कोहरा रहेगा, रात का पारा 2 डिग्री तक गिरेगा। हो सकता है, दिन में भी सर्दी का अहसास बना रहे। चूरू 5.00 सीकर 5.50 भीलवाड़ा 6.50 पिलानी 6.60 चित्तौड़गढ़ 7.40 वनस्थली 8.00 गंगानगर 8.80 अजमेर 8.90 कोटा 9.30 जयपुर 9.90

मौसम विभाग के अनुसार अभी तक उत्तर-पूर्वी चल रही हवा का रुख अब पूरी तरह उत्तरी हो गया है। इसके असर से दिन के तापमान में भी कमी आई है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। यानी दिन भी ठंडे होंगे। इसकी शुरुआत भी हो गई है। कई दिन से स्थिर चल रहा दिन का तापमान मौसम साफ रहने के बावजूद 1.2 डिग्री गिरा है। रविवार को दिन का तापमान 23.3 डिग्री रहा। इसी प्रकार रात का तापमान भी एक डिग्री गिर कर 9.5 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बादलों का दिन में असर कम रहा। इस कारण धूप निकली। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को फिर बादल छाएंगे जिससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी।

26 नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा 

मौसम विशेषज्ञ आरके सिंह का कहना है कि 22 नवंबर से प्रभावी होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर शुरू हो गया है। अब 26 नवंबर के बाद ठिठुरन वाली सर्दी का दौर आएगा। बादल छंटने से वातावरण में नमी की मात्रा कम होगी। इससे रात के तापमान में गिरावट आएगी। इधर, हवा के उत्तरी हो जाने और गति बढ़ जाने से दिन में धूप सुहाने लगी है। धूप की गुनगुनाहट का आनंद लेने के लिए लोग अब धूप के साये में बैठकर बतियाने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *