देवेंद्र वाणी न्यूज़ बीकानेर। जिले में कोरोना के बढ़ रहे संक्रमितों की संख्या को देखते हुए बार एसोसिएशन बीकानेर ने फिर 18 से 27 नवम्बर तक अदालतों में पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष अजय पुरोहित ने बताया कि शहर में बढ़ते संक्रमण के कारण कोर्ट के साधारण मामलों में उपस्थित होने में असमर्थ हो रहे है तथा हमारे साथी अधिवक्तागण व उनके परिजनों के पॉजिटिव आने से माहौल ओर गंभीर हो रखा है। जिसे देखते हुए 27 नवम्बर तक कोर्ट में काम नहीं करेंगे। उसके आगामी तीन दिनों तक अवकाश होने के कारण भी कोर्ट नहीं लगेंगे। सचिव शिवराम भादू ने बताया कि अति आवश्यक मामलों एवं कोविड-19 के तहत जिन मामलों के संबंध में उच्च न्यायालय के निर्देश है,जैसे जमानत के स्थगन के मामले एवं सुपुर्दगी के अलावा उन सभी विशेष मामलों में जिनमें दोनों पक्ष बहस करना चाहते है। उनमें व्यक्तिगत उपस्थित होकर अथवा विडियो कॉन्फ्रेसिंग से पैरवी कर सकते है।
Related Posts
बीकानेर : एक बेड पर दो मरीज, कहने को सबसे बड़ा अस्पताल, पर समस्याएं अनेक, जानिए कैसे
बीकानेर, संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में सुरक्षा और रोगियों की देखभाल, दोनों के…
एपेक्स हॉस्पिटल में मरीज़ की मौत के बाद हंगामा
मरीज की मौत का समय छिपाया, चिरंजीवी योजना में रजिस्टर्ड है अस्पताल फिर भी जमा…
ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला, वीरेन्द्र बेनीवाल ने दी भीमसेन चौधरी को दी श्रद्धांजलि
भीमसेन चौधरी प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प। बीकानेर। पूर्व मंत्री एवं किसान नेता भीमसेन चौधरी…
