बीकानेर। प्रशिक्षु आरपीएस जरनैल सिंह की अगुवाई में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने रविवार रात को कस्बे में चल रही एक ओर क्रिकेट बुकी की धरपकड़ की है। जरनैल सिंह ने बताया कि कस्बे के बिग्गाबास में वार्ड 15 में हनुमानजी मंदिर के पास कमलकिशोर बलदेवा द्वारा क्रिकेट बुकी चलाने की सूचना पर रविवार रात को उनके घर पर दबिश दी गयी। ओर मौके से कमल किशोर को हैदराबाद-दिल्ली के बीच हो रहे आईपीएल मैच पर सौदेबाजी करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के पास से 11 मोबाइल, सट्टेलाइन की पेटी जब्त किया गया है। इस दौरान आरोपी के मोबाइल से लाखों का हिसाब किताब भी मिला है। आरोपी के पास अन्य मैचों का हिसाब एक लेपटॉप में होने और वह लैपटॉप उसके भाई किशन गोपाल द्वारा उपयोग में लेने की जानकारी मिली है।
Related Posts
लक्ष्मीनाथ मंदिर के पुजारी द्वारा वितरण किया गया जरूरमंदों को राशन
बीकानेर। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते जिला प्रशासन सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा जरूरमंदों…
बीकानेर : भारतीय जाली मुद्रा के साथ एक युवक गिरफ्तार, दूसरे को पंजाब से पकड़कर ला रही पुलिस, पढ़े खबर
बीकानेर, की जयनारायण थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय जाली मुद्रा के साथ…
बीकानेर : ठेका कर्मियों ने रोका मुख्यमंत्री का काफिला, देखे खबर
बीकानेर। राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी एकीकृत के प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित के नेतृत्व में एवं…
