बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव उदरासर में किसान सीताराम सोनी का परिवार गांव में चल रही बैठक में शामिल होने आ गया और पीछे से खेत मे बनी उसकी ढाणी में आग लगने से सब कुछ जल कर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनी के भतीजे की 8 दिन पूर्व अचानक मृत्यु होने के बाद गांव में उनके घर बैठक में परिवार सुबह आ जाता व शाम को पुन: खेत मे लौट जाते। बुधवार सुबह भी सभी गांव आए तभी खेत पड़ोसी ने आग की सूचना दी। आग में झोंपड़े सहित पशुआहार, राशन, जरूरत का सभी सामान, कृषि औजार, 4 हजार नगदी रुपए जल कर राख हो गए। आस-पास के कि सान व सीताराम का पुत्र राकेश मौके पर पहुंचे पर तब तक ढाणी में सबकुछ जल कर राख हो गया। गांव के युवा दुलदास स्वामी ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चला है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार भी लगाई है। सरपंच किशनाराम गोदारा मौका मुआयना करने पहुंच गए है।
Related Posts
कोरोना पोजेटिव में राजस्थान चौथे स्थान पर, आंकड़ा पंहुचा 489
जयपुर। कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव का आंकड़ा निरन्तर बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते शुक्रवार…
बीकानेर : सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से किया सामूहिक बलात्कार, पढ़े खबर
बीकानेर.पांचू। युवती को डरा-धमका कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक बलात्कार करने…
प्रशासन शहरों के संग अभियान से जुड़े अधिकारी गंभीरता पूर्वक करें कार्य जिला कलक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
बीकानेर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान से जुड़े…
