बीकानेर। जिले के नोखा थानान्तर्गत गुरूवार सुबह हुए एक ओर सड़क हादसे में एक जने की मौत हो गई है और करीब आधा दर्जन से ज्यादा जने घायल हो गये है। जानकारी के अनुसार रासीसर गांव के पास पिकअप-कार की भिंड़त में एक महिला रजो की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सब्जी से भरी पिकअप गाड़ी ने सामने से आ रही गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दस से ग्यारह जने घायल हो गये है। जिन्हे उपचार के लिये नोखा अस्पताल भर्ती करवाया गया है। सभी हनुमानगढ़ निवासी मजदूर एक ही परिवार के बताएं जा रहे है। जो नरमा काटने जा रहे थे। मृतक का शव नोखा मोर्चरी में रखवाया गया है।
Related Posts
बीकानेर : बंद मकान में चोरो ने किये हाथ साफ़
नोखा। चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। नोखा के घरों व…
दुर्गादास सर्किल पर खड़े ट्रक के केबिन में लगी आग
बीकानेर। शहर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र के दुर्गादास सर्किल आर्मी गेट के पास खड़े…
बीकानेर : सेल्फी के चक्कर मे गई जान
बीकानेर। सेल्फी लेना 21 वर्षीय युवक को भारी पड़ गया। नाल पुलिस से मिली जानकारी के…
