बीकानेर। बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के कानासर-शोभासर हाइवे मार्ग पर बीती रात को तेल टैंकर व ट्रक की भीषण भिड़ंत में एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई और दो जनों को मामूली चोटें आई। यह हादसा बीती रात को कानासर गांव के पास हुआ। बीछवाल सीआई मनोज शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार नाल की तरफ से केरोसीन तेल से भरे टैंकर व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तेल टैंकर चालक मांगतू धोरी बन्ना बाड़मेर निवासी मूलाराम पुत्र हरिराम (33) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सामने वाले ट्रक में सवार दो जनों को मामूली चोटें आई। शर्मा के अनुसार इस हादसे में तेल टैंकर का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे चालक का शरीर भी बुरी तरह चिपक गया था, जिसको बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं तेल टैंकर का एक हिस्सा भी लीक हो गया जिससे तेल सड़क पर बिखर गया। सड़क पर बिखरे तेल के कारण कोई बड़ा हादसा न हो इसके लिए पुलिस व ग्रामीणों द्वारा तेल पर मिट्टी डाली गई और सड़क को बैरीकेट्स लगाकर जाम किया गया। शर्मा के अनुसार जब तक तेल टैंकर को पूरी तरह कब्जे में नहीं ले लिया जाता है तब तक वाहनों को अन्य रास्ते से डायवर्ट किया है।
Related Posts
मंत्रालिक कार्मिक शिक्षा विभाग की मुख्य कड़ी-भाटी
शिक्षा विभागीय राज्य स्तरीय मंत्रालयिक एवं सहायक कर्मचारी सम्मान समारोह हुआ आयोजित बीकानेर। उच्च शिक्षा…
मंत्री बीडी कल्ला के आवास पर हंगामा, पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने प्रयास
जयपुर। मंत्री बीडी कल्ला के आवास के बाहर आज उस समय हंगामा हो गया जब…
बीकानेर : कैम्पस से लेकर गांव-ढाणी तक चुनावी दौरे, पढ़े खबर
बीकानेर, छात्रसंघ चुनाव में मतदान का दिन 26 अगस्त नजदीक आने के साथ ही चुनावी…
