बीकानेर। जिले के छतरगढ़ तहसील के एक गांव में तेंदुआ आने की सूचना से हड़कंप मचा गया। जानकारी मिली है कि इस तेंदुए ने बीती रात आधा दर्जन लोगों को चोटिल कर दिया है। इसके बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। तहसील के राणेवाला गांव में गुरुवार की रात को तेंदुए जैसा जानवर घुस आया। गांव के ओमप्रकाश सुथार बताते हैं कि तेंदुए ने एक महिला व एक बच्चे को चोटिल कर दिया है। बाद में शोर मचाने पर तेंदुआ रोही में भाग गया। इसकी सूचना रात को ही वन विभाग और पुलिस को दी गई। शुक्रवार सुबह पुलिस व वन विभाग की टीम राणेवाला गांव पहुंच गई है। बारिश की वजह से रेत पर पंजों के निशान मिले हैं। वन विभाग की टीम पता करने में लगी है कि यह तेंदुआ है या अन्य कोई जानवर है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए को शीघ्र पकड़ा नहीं गया तो बड़ी समस्या हो सकती है। लोग खेतों में जाते हैं और देर-सवेर वापस घरों की ओर आते हैं। पशु भी खुले में विचरण करते है। घरों के बाड़े में पशु बंधे होते हैं। ऐसे में उनकी जान को खतरा है।
Related Posts
बीकानेर : डाइट की जिला अकादमिक समूह की बैठक आयोजित,वार्षिक पंचांग का हुआ विमोचन
बीकानेर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के जिला अकादमिक समूह की बैठक मंगलवार को…
इन क्षेत्रों के है 34 पोजेटिव केस
बीकानेर। कोरोना का ग्राफ निरन्तर बढता जा रहा है कि सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा…
Facebook पर कोरोना पॉजिटिव मिलने की झूठी अफवाह फैलाई, मामला दर्ज
बीकानेर। कोरोना पॉजिटिव मिलने की झूठी अफवाह फेसबुक पर डालने के मामले में छत्तरगढ़ के…
