जोशी प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त

बीकानेर। शहरी जन कल्याण सेवा संस्थान द्वारा मंगल चंद जोशी को प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। शहरी जन कल्याण सेवा संस्थान के चेयरमैन डॉक्टर मेघराज आचार्य द्वारा मुख्य कार्यालय आचार्यों के चौक एक मीटिंग की गई में जिसमें विक्की सैनी की अनुशंसा पर मंगल चंद जोशी को शहरी जन कल्याण सेवा संस्थान में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई।  संस्था के कार्यों के लिए मंगल चंद जोशी पहले सदस्य के रूप में बहुत अच्छी भूमिका निभाई थी अब उससे भी अधिक अपनी महत्ता को समझते हुए कार्यों को निर्वाह करेंगे यह नियुक्ति राष्ट्रीय सचिव खुशाल चंद व्यास द्वारा की गई। अंत ने निर्देश दिए कि 7 दिन के अंदर 21 व्यक्तियों की कार्यकारिणी मुख्य कार्यालय को प्रदान करें एवं 7 दिन के अंदर अगर कार्यकारिणी मुख्य कार्यालय को नहीं भेजते हैं तो यह नियुक्ति निरस्त समझें यह नियुक्ति अवैतनिक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *