बीकानेर/महाजन। खेत में फसल पर कीटनाशक का छिडक़ाव करते समय एक किसान की तबीयत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना महाजन थाना क्षेत्र के सूई गांव की है। महाजन थाने के हैडकांस्टेबल मदनलाल जांदू ने बताया कि नजदीकी गांव में किसान सोहनलाल (40) बुधवार को खेत में फसल पर कीटनाशक का छिडक़ाव कर रहा था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक उसे उल्टियांं होने लगी। परिजन उसे महाजन सीएचसी और बाद में पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया । इस संबंध में थाने में मर्ग दर्ज की गई है।
Related Posts
बीकानेर : बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी के बाद छाया कोहरा, पढ़े खबर
बीकानेर, मंगलवार सुबह बीकानेर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया।…
‘डेंगू मुक्त बीकाणा’ अभियान बीएसएफ की मोटर साईकल रैली मंगलवार को
बीकानेर। ‘डेंगू मुक्त बीकाणा’ अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल की ओर से मंगलवार को…
बीकानेर : क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, पढ़े खबर
बीकानेर, भादाणी तलाई क्रिकेट ग्राउंड में चल रही वार्ड क्रिकेट प्रतियोगिता “यूनाइटेड प्रीमियर लीग” #खेलोयूनाइटेड…
