बीकानेर/महाजन। बारिश का दौर शुरू है और अच्छी बारिश के बाद खेत में बुवाई भी हो रही है। खेत में बुवाई कर रहे दो व्यक्तियों के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ट्रेक्टर पलट गया और चालक व किसान उसके नीचे दब गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद महाजन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को लूणकरनसर सीएचसी में रखवाया है। हैडकांस्टेबल गंगाराम बिश्नोई ने बताया कि खेत मालिक मोहनलाल जाट (52) एवं डेलाणा निवासी ट्रेक्टर चालक विजयपाल बिश्नोई बुधवार देररात को खेत की बुवाई कर रहे थे। खेत मालिक ट्रेक्टर पर बैठा बीज छिडक़ रहा था। तभी ट्रेक्टर पलट गया, जिससे वह दोनों उसके नीचे दब गए। खेत में मौजूद लोगों ने उन्हें ग्रामीणों की मदद से ट्रेक्टर के नीचे से निकाला। महाजन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को लूणकरनसर अस्प्ताल की सीएचसी में रखवाया है। हादसे के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। गांव के लोग मृतकों के घर पहुंच कर उन्हें ढांढ़स बंधाया।
Related Posts
छात्रों ने स्कूल छुट्टी के बाद ये क्या किया कि बन गए अपराधी
बीकानेर। संभाग के अनुपगढ़ तहसील क्षेत्र के गांव छह पी के राजकीय विद्यालय में पढऩे…
राजस्थान में इस तारीख को होंगे विधानसभा चुनाव
देवेंद्र वाणी न्यूज़,बीकानेर। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों की तारीख…
REET 2021 में मई के पहले सप्ताह में नियुक्ति, 15 हजार 500 युवाओं को मिल सकते हैं नियुक्ति के आदेश
REET 2021 की फाइनल कटऑफ जारी होने के बाद अब राज्य के साढ़े पंद्रह हजार…
