जयपुर। राजस्थान में सरकार गिराने की कथित साजिश मामले में अब तक का सबसे बड़ा मोड़ सामने आया है। इस पूरे मामले की जांच कर रही राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) ने विधायक खरीद फरोख्त से जुड़े तीनों FIR करीब 28 दिन बाद बंद कर दिया है। साथ ही एसओजी ने ये भी कहा है कि इस पूरे प्रकरण में कोई मामला ही नहीं बनता है। एसओजी के वकील संत कुमार ने कोर्ट से कहा है कि इस मामले में हम कोई कार्यवाही नहीं चाहते हैं। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी संजय जैन, भरत मालानी और अशोक सिंह को रिहा करने का आदेश दिया है। हालांकि संजय जैन अभी एंटी करप्शन ब्यूरो में 5 दिन की रिमांड पर हैं, इस वजह से वह फिलहाल बाहर नहीं आ पाएंगे।
Related Posts
बीकानेर पश्चिम में मेरे अलावा जिताऊ प्रत्याशी नहीं
देवेन्द्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। विधानसभा चुनाव में महज कुछ समय शेष बचा है और पार्टिया व…
निजी सम्पति पर बिना लिखित अनुमति के प्रचार सामग्री लगाई तो होगी कानूनी कार्यवाही
बीकानेर। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पाल गौतम ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 के तहत…
पूर्व मंत्री बेनीवाल कल लूणकरणसर में जनता से होंगे रूबरू
बीकानेर। पूर्व मंत्री विरेन्द्र बेनीवाल कल अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन गांव के संग अभियान…
