बीकानेर। राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर शत प्रतिशत परिणाम के साथ दूसरे साल भी प्रोटोन प्लस कैरियर इंस्टिट्यूट ने नया कीर्तिमान स्थापित किया । जिसमें राधिका सेवग ने 92.83 प्रतिशत के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुवे इस वैश्विक महामारी के दौर में सभी के चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान चिपका दी । इसके साथ ही निकिता सुथार 82 प्रतिशत ओर जसकान्त सुथार ने 82 प्रतिशत के साथ इंस्टीट्यूट का ओर अपने परिवार का नाम रोशन किया। इससे पहले जारी हुआ कला और विज्ञान वर्ग में भी प्रोटोन प्लस का प्रदर्शन शत प्रतिशत रहा था । संस्थापक अविनाश सर् ने डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी व प्रोटोन प्लस की शिक्षक टीम की सराहना करते हुवे उनका आभार व्यक्त किया । साथ ही निर्देशक अनुराग सर् ने भविष्य में भी संस्था के बेहतर प्रदर्शन करने के वादे के साथ सबके उज्जवल भविष्य की कामना प्रेषित की । परिणाम जारी होने के बाद लगातार प्रोटोन प्लस कैरियर इंस्टिट्यूट की प्रशंसा के संदेश डिजिटल प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे है ।
Related Posts
सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, बस ने सामने से मारी टक्कर
बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक हादसे में दो लोगों की…
रात को इन क्षेत्रों से आये 23 पोजेटिव केस
सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि अभी आए 23 नए केस गोपेश्वर बस्ती, लखोटिया…
बीएलओ पार्षद पर मिली भगती का आरोप,अपने चहेतों को बांट रहे राशन किट,देखे विडियो
बीकानेर। लॉकडाउन का सबसे बुरा असर उन गरीब मजदूर लोगों पर पड़ रहा है, जिनको…
