बीकानेर। शिवभक्त पं. महेश पुरोहित ‘टीटी महाराज’ की स्मृति में उनके मित्रों द्वारा अपने-अपने घरों में नियमित रूप से रूद्राभिषेक किया जा रहा है। पं. मोतीचंद आचार्य ने बताया कि पं. महेश पुरोहित का आकस्मिक निधन 14 जुलाई को हो गया था। शिवभक्त पुरोहित के सान्निध्य में पिछले कई वर्षों से महानंद महादेव मंदिर में नियमित रूद्राभिषेक किया जाता था। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण मंदिर बंद रहे और बाद में पं. महेश पुरोहित भी कोरोना पाॅजीटिव पाए गए। इसके बाद पं. पुरोहित का निधन हो गया। आचार्य ने बताया कि ऐसे में उनके मित्रों द्वारा उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से अपने-अपने घरों में रूद्राभिषेक प्रारम्भ किया है। सोलह जुलाई से चलने वाला रूद्राभिषेक सावन की समाप्ति तक नियमित चलेगा। उन्होंने बताया कि घरो में रूद्राभिषेक करने वालों में विष्णु पुरोहित, गणेश आचार्य, राजेन्द्र व्यास, अमित जोशी आदि शामिल हैं।
Related Posts
इन अधिकारियों व कार्मिकों को दिया मच्छरों की रोकथाम का प्रशिक्षण
देवेन्द्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह व जिला…
बीकानेर : भाजपा प्रवक्ता के घर के आगे से पहले बाइक चोरी की, फिर CCTV के डर से वापस रख गया, पढ़े खबर
बीकानेर, बाइक चोरी होने के बाद आमतौर पर वापस नहीं मिलती। इसके विपरीत बीकानेर भाजपा…
बीकानेर: सड़क किनारे खड़े युवक की पिकअप से मौत
बीकानेर।बीकानेर-जसरासर रोड पर गांव कुचौर आथूणी में एक तेजगति और लापरवाह पिकअप चालक ने सड़क…
