राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( आरबीएसई ) आज दोपहर 4 बजे 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी करेगा। नतीजों की घोषणा शिक्षा संकुल स्थित सभागार से शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा करेंगे। राजस्थान बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. डीपी जारोली ने बताया कि 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 11,79,830 छात्र-छात्राएं बैठे थे। राजस्थान बोर्ड 10वीं के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट rajresults.nic.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी चेक कर सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होते ही आपके मोबाइल पर अलर्ट भी आए तो इसके लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 12वीं की तरह 10वीं रिजल्ट में भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं होगी। यानी टॉपरों का ऐलान नहीं होगा।
Related Posts
सेवादार भी सोशल डिस्ट्रेन्स का रखे ध्यान
शिवसेना पहुंची गांवों में, जरुरतमंदों को दिया भोजनबीकानेर। संक्रमण की इस महामारी में भी लोगों में…
बीकानेर में ये क्षेत्र बन रहे है कोरोना हॉटस्पॉट,एक्टिव केस 4 ये बढ़कर 27 हुए
बीकानेर। कोविड-19 ने एक बार फिर असर दिखाना शुरू कर दिया है। फरवरी में जहां…
कोविड-19 के तहत कोई वेतन कटौती नहीं,गहलोत का जताया आभार
बीकानेर। राज्य कर्मचारियों के अप्रैल 2020 के वेतन से कोविड-19 के तहत कोई कटौती नहीं करने…
