बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र में एनएच-62 राजमार्ग पर एक बस ने टैक्सी को टक्कर मारी जिससे टैक्सी में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इस सम्बन्ध में जामसर थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खियेरा निवासी गिरधारीराम पुत्र कुशलाराम रैगर ने बताया कि कल सुबह एनएच-62 राजमार्ग पर भतीजा अन्नाराम, रूपाराम व पोता सुरेश टैक्सी में सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान आरजे-13 पीए 5654 नम्बरी बस ने जानबूझकर टैक्सी को मार दी जिससे टैक्सी में अन्नाराम, रूपाराम व सुरेश की मौत हो गई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
बीकानेर : युवती का अपहरण और नकदी चोरी कर ले जाने का मामला आया सामने, पढ़े खबर
बीकानेर। युवती का अपहरण कर ले जाने का मामला नोखा पुलिस थाने में दर्ज हुआ…
राज्य वित्त आयोग ने पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ किया संवाद
नवाचारों और पंचायतों की आय बढ़ाने पर हुई चर्चा देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। संभाग की पंचायती राज…
ऊर्जा मंत्री ने स्वरूपदेसर में किया 33/11 केवी जीएसएस का उद्घाटन
बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शनिवार को कोलायत विधानसभा क्षेत्र के स्वरूपदेसर गांव…
