बीकानेर। शराब एक बुरी लत है जिसके सेवन को लेकर अपने पति को टोकना एक महिला को भारी पड़ गया। नयाशहर थाना क्षेत्र में एक महिला ने घर में अपने दोस्त के साथ शराब पी रहे पति को मना करने पर जबरदस्ती कीटनाशक लक्ष्मण रेखा का घोल पिलाने का मामला सामने आया है। यह मामला मुक्ताप्रसाद कॉलोनी का है। अस्पताल में उपचाराधीन पीडि़ता पूजा ने पर्चा बयान में बताया कि उसका पति भूपेन्द्रसिंह शराब पीने का आदि है। जो बुधवार को अपने दोस्त प्रमोद के साथ घर में शराब पी रहा था। उस दौरान मैंने उन्हें शराब पीने के लिए मना किया तो उसने जान से मारने की नियत से मुझे जबरदस्ती कीटनाशक लक्ष्मण रेखा का घोल पिला दिया। जिससे मेरे बेहोश होने पर मेरे भाई व उसके दोस्त ने अस्पताल में भर्ती कराया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
संभाग स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ चारों जिलों से पहुंचे प्रतिभागी, तीन दिन चलेगा प्रशिक्षण
बीकानेर। गांधी और अहिंसा निदेशालय द्वारा डागा पैलेस में तीन दिवसीय संभाग स्तरीय गांधी दर्शन…
धोखाधड़ी कर टै्रक्टर हड़पने के मामले में सात आरोपियों सहित तीन ट्रेक्टर किये जब्त
बीकानेर। धोखाधड़ी करने के आश्य से ट्रेक्टर हड़पने के मामले में जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस…
इन क्षेत्रों के है 30 नये पाजेटिव
बीकानेर। जिले में कोरोना पोजेटिव केस प्रतिदिन 70 से ज्यादा दर्ज हो रहे है और…
