बीकानेर। पिछले कुछ समय नगर निगम में चल रहा घमासान शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसको लेकर नगर निगम के एक कर्मचारी ने महापौर पति व दो पार्षदों के खिलाफ सदर थाने में मारपीट व दुव्र्यवहार कर अपमानित करने का मामला तक दर्ज करवा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवादी जावेद कोहरी कनिष्ठ सहायक निगम निवासी गंगाशहर रोड का आरोप है कि विक्रम सिंह राजपुरोहित व पार्षद माणकलाल व रामदयाल पंचारिया एवं कुछ अन्य पार्षदों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की व दुव्र्यवहार किया। इस पर सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच उप निरीक्षक रतनलाल कर रहे है।
Related Posts
श्रवण बने युवा मोर्चा अध्यक्ष व विभम बने युवा मोर्चा उपाध्यक्ष
देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर, प्रदेश महासचिव शान्ति लाल सोलंकी ने बीकानेर जिले की कार्यकारिणी का…
डूंगरगढ़ से भाजपा के उम्मीदवार तय, ये लड़ेंगे चुनाव
बीकानेर। जिले में जिला परिषद चुनाव के साथ अलग अलग पंचायतों में होने वालें पंचायत…
62 के बाद अब 11 और संक्रमित केस, इन क्षेत्रों से…..
बीकानेर। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। जहां मंगलवार…
