जयपुर। प्रदेश में चल रहे अंधड़ व बारिश के कारण गर्मी के रंग भी नर्म दिखने लगे है। वहीं अब प्रदेश में प्री मानसून की बारिश का दौर शुरू हो गया है। आगामी दिनों में बारिश व धूलभरी हवा चलने की आशंका जताते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की है। हालांकि आगामी छह व सात जून को प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क रहने व पारे में आंशिक बढ़ोतरी होने के संकेत दिए है। पिछले चौबीस घंटे में जैसलमेर,बीकानेर और कोटा में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में तापमान सामान्य रेकॉर्ड हुआ। राजधानी जयपुर समेत जैसलमेर और जोधपुर में भी हल्की बारिश हुई। बारिश से हवा में नमी बढऩे पर रात के तापमान में भी आंशिक गिरावट भी दर्ज की गई। प्रदेश के कई इलाकों में मानसून पूर्व बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं अगले दो तीन दिन अंधड़ व बारिश का दौर तेज रहने की संभावना है। आज मौसम विभाग ने बांसवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, कोटा, झालावाड़, प्रतापगढ़, उदयपुर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है साथ ही साथ बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जालौर, जोधपुर, पाली, नागौर, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बूंदी, भीलवाड़ा, बारां, चित्तौडग़ढ़, डूंगरपुर, कोटा, झुंझुनूं, झालावाड़, प्रतापगढ़, सीकर, टोंक, उदयपुर में 50—60 किलोमीटर रफ्तार से अंधड़ चलने की चेतावनी दी है।
Related Posts
तूफान ने ली महिला की जान
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार देर रात आए तूफान में घायल महिला ने इलाज के…
बीकानेर : बुधवार सुबह पहली रिपोर्ट में आये इतने पोजेटिव केस
बीकानेर। जिले में कोरोना के आंकड़े थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रतिदिन 700-800…
श्रीगंगानगर: प्रधान चुनाव में कांग्रेस की पकड़ मजबूत
बीकानेर। श्रीगंगानगर पंचायत चुनाव में आज जिलाप्रमुख एवं प्रधान के चुनावों ने कांग्रेस पार्टी नेता…
