बीकानेर। संभाग के चुरू जिले के सुजानगढ़ में आज शाम एक 9 वर्षीय बच्चा कोरोना से संक्रमित पाया गया। जिससे चिकित्सा विभाग में हड़कम्प मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यह बच्चा 14 मई को अपने माता-पिता सहित दो भाई-बहन के साथ सूरत से आया था जिन्हें होम क्वारेंटाइन किया हुआ था। यह सुजानगढ़ के नाथो तालाब क्षेत्र का रहने वाला है जिसका सैम्पल बगडिय़ा अस्पताल में लिया गया था। जिसमें तीन बच्चों में से एक 9 वर्षीय बच्चा पॉजिटिव पाया गया और दोनों बच्चें नेगेटिव पाए गए। वहीं इसके माता-पिता की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इसकी सूचना मिलते ही नाथो तालाब इलाके में प्रशासन ने कफ्र्यू लगा दिया गया है। जानकारी में रहे कि सुजानगढ़ में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 2 है।
Related Posts
बीकानेर : पिकअप में मूंगफली भरकर मंडी ले जा रहा था किसान, रास्ते में गाड़ी और फसल जलकर हुई राख
बीकानेर, एक साल की मेहनत से तैयार मूंगफली की फसल बेचने के लिए किसान अनाज…
महिला की हत्या के मामले का खुलासा, तीन गिरफ्तार
अधजली हालत में मिला था महिला का शव दो आरोपियों को ब्लैकमेल कर रही थी…
नागरिको के समक्ष आ रही समस्याओं के समाधान के लिये चर्चा
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर| बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, रेल्वे जेडआरयूसीसी सदस्य…
