बीकानेर। ओरेंज जोन वाला बीकानेर अब एक बार फिर कोरोना का भंवर बढ़ता जा रहा है। बीकानेर में 47 जने पॉजिटिव हो चुके है। कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के सुनारों की गुवाड़ में एक परिवार के 5 पोजेटिव रिपोर्ट पर तरह-तरह की अफवाहों से माहौल गर्म होता जा रहा है। संक्रमण कैसे फैला इस बात का पता स्वास्थ्य विभाग ने लगा लिया है। सीएमएचओ डॉ. बी.एल.मीणा के अनुसार जिस व्यक्ति की कोरोना से शनिवार को मौत हुई उसके परिवार का एक सदस्य कुछ दिनों पहले अहमदाबाद से बीकानेर आया था। यह सदस्य गोगागेट क्षेत्र का रहने वाला है, जो कि अहमदाबाद से आने के बाद मृतक के परिवार से भी मिला था। डॉ. मीणा के अनुसार अनुमान है कि इस शख्स की चपेट में आने के कारण ही सुनारों की गुवाड़ का परिवार संक्रमित हुआ हो। फिलहाल ऐहतियात के तौर इस परिवार के 8 लोगों को क्वारैंटाइन के लिए स्वास्थ्य विभाग लेकर गई है।
Related Posts
बजरंग धोरे के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में बजरंग धोरे के पास अज्ञात व्यक्ति का…
त्योहारी सीजन में पेट्रोल-डीजल को लेकर आये ये खबर
DV NEWS NETWORK आम जनता के लिए राहत की बड़ी उम्मीद जगी है। ये राहत…
महिला हिंसा रोकथाम के लिए हर जिम्मेदार को करने होंगे प्रयास-मेहता
महिला हिंसा रोकथाम पखवाडे़ का शुभारंभ बीकानेर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा रोकथाम दिवस पर बुधवार को…
