राजस्थान से जा रहे मजदूरों का ट्रक दूसरे ट्रक से टकराया, 24 की मौत 15 गंभीर घायल, पढ़े पूरी खबर

औरैया। लॉकडाउन के बीच वापस घर लौट रहे कुछ मजदूर शनिवार सुबह औरैया में दुर्घटना का शिकार हो गए। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया। इस दुर्घटना में 24 मजदूरों की मौत हो गई है। यह हादसा सुबह तकरीबन साढ़े तीन बजे हुआ। मृतक इसी ट्रक में सवार थे। इस घटना के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। ये सभी राजस्थान से आ रहे थे और बिहार-झारखंड जा रहे थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अमले के भी होश उड़ गए हैं। आनन-फानन पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हुई है। 22 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और 15 गंभीर रूप से घायलों को सेफैई पीजीआई रेफर किया गया है। ये लोग राजस्थान से बिहार और झारखंड जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *