जयपुर। राजस्थान में 55 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने केे साथ ही रोगियों की इसकी संख्या बढ़कर 4589 पहुंच गई। चिकित्सा विभाग की ओर से शुक्रवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी जयपुर में 11, उदयपुर में 9, कोटा में 29, झुंझुनूं में एक, करौली में एक, दौसा में एक, डूंगरपुर में एक, बारां में एक और भरतपुर में भी एक नया मामला सामने आया। इससे पहले प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा 206 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। इनमें ज्यादातर मामले उदयपुर व जोधपुर के हैं। प्रदेश में चार की मौत हुई है, जिनमें एक जयपुर व एक करौली का मृतक है। दो अन्य राज्यों के हैं, जिनकी मौत राजस्थान में हुई है।
Related Posts
बीकानेर : जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित देखें खबर
बीकानेर। जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई।…
ऑरेंज से रेड जोन में बीकानेर, क्या मिलेगी छूट या नही, पढ़े
बीकानेर। लॉकडाउन 4.0 को लेकर राजस्थान सरकार की ओर से सोमवार शाम गाइडलाइन जारी की…
घिसाई का काम करने वाला कारीगर पांच लाख का सोना लेकर भागा
पाली/जैतारण। जिले के जैतारण शहर के फौजी चौराहे पर स्थित एक सोने-चांदी की दुकान पर…
