बीकानेर। जिले में संभाग का कहर गुरुवार को भी जारी रहा है दोपहर को आई कोरोना रिपोर्ट में चूरू जिले में 4 नये रोगी सामने आये है। इससे चूरू जिले में कोरोना के रोगी बढ़कर 20 हो गये है। वहीं राजस्थान में गुरुवार दोपहर तक कोरोना के 90 नए पॉजिटिव सामने आए। इनमें ज्यादातर मामले उदयपुर, नागौर व जयपुर के हैं। जयपुर में कोरोना से आगरा निवासी दो माह के एक बच्चे की मौत दर्ज की गई। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना के अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4418 हो गई है तथा मरने वालों की संख्या बढ़कर 122 तक पहुंच गई है। जनकारी के अनुसार प्रदेश में उदयपुर के 25 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। इसके अलावा जयपुर में 16, नागौर में 16, जोधपुर में 8, सीकर में 7, चूरू में 4, जालौर में 2, अजमेर में 6, राजसमंद में 3, कोटा में 1, अलवर में 1 व करौली में 1 नया पॉजिटिव मरीज सामने आया है। प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों में से 2580 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। इन रिकवर मरीजों में से 2346 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। सरकार ने पहली बार बाहर से आए प्रवासियों का आंकड़ा भी जारी किया है। अब तक प्रवासियों में से 225 लोगों में कोरोना पॉजिटिव आया है।
Related Posts
नारी के सम्मान में राष्ट्र सेविका समिति तथा अन्य महिला संगठनों ने किया प्रदर्शन
www.devendravani.com बीकानेर। पश्चिम बंगाल के संदेशख़ाली , कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर (चोप्रा) में हुई…
बुरी खबर: एक ही परिवार के चार ने आत्महत्या का प्रयास किया, तीन की मौत, एक गंभीर
Bikaner : परिवार के 04 में से 03 की मौत, भट्टडों के चौक का निवासी…
बीकानेर पुस्तक-संस्कृति का गढ़ : डॉ.चारण
मधु आचार्य ‘आशावादी’ की 19 कृतियों का लोकार्पण बीकानेर। वरिष्ठ रंगकर्मी, पत्रकार व साहित्यकार मधु…
