जयपुर। प्रदेश में इस बार गर्मी बेअसर साबित हो रही है। हिमालय तराई इलाकों से लेकर मैदानी इलाको तक में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने से बन रहे चक्रवाती तंत्र ने गर्मी की बढती रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए हैं। हालांकि प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाकों में दिन के तापमान में हुई आंशिक बढ़ोतरी ने गर्मी का अहसास कराया है। लेकिन आगामी तीन व चार मई को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में फिर से मौसम का मिजाज बिगडऩे व धूलभरी हवा चलने और कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी छह मई तक प्रदेश में अंधड़ के साथ मेघगर्जन होने व बारिश और ओलावृष्टि का अंदेशा है। प्रदेश के छह संभागों में तीन और चार मई को मौसम के बिगड़े मिजाज का असर नजर आएगा। राज्य के बीकानेर, जोधपुर, भरतपुर, अजमेर और जयपुर संभाग में कहीं कहीं हल्के से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। छह संभागों के करीब 22 जिलों में अंधड़ चलने और बारिश होने पर पारे में गिरावट होने के आसार हैं। इन जिलों में छह मई तक अंधड़ बारिश की चेतावनी श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर,बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, झुंझुनूं, सीकर,दौसा, भरतपुर, जयपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक,अलवर, बूंदी,कोटा, अजमेर,भीलवाड़ा । राजधानी जयपुर में शुक्रवार को सूर्योदय के साथ ही गर्मी ने तीखे तेवर दिखाए वहीं सुबह नौ बजे दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में जयपुर समेत पश्चिमी इलाकों में दिन का तापमान 40 डिग्री व उससे ज्यादा रहने का पूर्वानुमान है।
Related Posts
बीकानेर : केनाइन प्रैक्टिस पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन शुरू, पढ़े खबर
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय के संगठक पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, नवानियां, उदयपुर में इंडियन सोसायटी…
अंकुर पुरोहित को डॉक्टरेट की उपाधि
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में बायोकेमेस्ट्री विभाग के वरिष्ठ प्रदर्शक अंकुर पुरोहित को राजस्थान…
बीकानेर : एक मुश्त ऋण समाधान योजना 31 मार्च तक रहेगी प्रभावी
बीकानेर। राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के लिए ऋण…
