बीकानेर। लॉकडाउन के चलते प्रदेश में शराब पर पूर्णत: पाबंदी लगा रखी है। जिसके कारण सभी शराब के ठेके बंद होने से शराब पीने वालों की हालात खराब होने लगी है। शराबियों ने माफियों से मोटे दामों में शराब खरीदने को मजबूर है। लेकिन कुछ नशेडियों ने शराब के ठेके से ही शराब को चुरा लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नयाशहर थाना क्षेत्र में स्थित एक शराब के ठेके से कुछ लोगों ने ताला तोडककर शराब को चुरा कर ले गये। सादुलगंज निवासी रुकनदीन पुत्र गफूर खां ने मामला दर्ज करवाया है कि मेरा शराब का ठेका वार्ड नं. 17 में स्थित है जहां से सिकन्दर, शोकत एवं एक अज्ञात कार चालक ने मिलकर ठेके के पिछले गेट का ताला तोडक़र उसमें रखी शराब को चुरा कर ले गये है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच उनि मनोज कुमार को दी गई है।
Related Posts
कोविड गाईडलाईन के तहत् भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामुहिक विवाह कार्यक्रम 28 फरवरी को
bikaner, आज भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट, की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कोरोना…
बीकानेर : रविवार को पहली रिपोर्ट में आये इतने पोजेटिव
DV NEWS बीकानेर। जिले में कोरोना के आंकड़े थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।…
फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश
बीकानेर। नोखा पंचायत चुनाव को लेकर के वार्ड सदस्य फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर के…
