बीकानेर। लूणकरणसर,(रायसिंह राव)कस्बे के राजपुरिया रोड स्थित एक दुकानदार द्वारा प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेचने पर कार्रवाई की गई। थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि लोकडाउन के दौरान सरकार द्वारा तंबाकू उत्पाद बेचने पर पूर्ण पाबंदी के आदेश हैं,जिसके चलते कस्बे में राजपुरिया रोड स्थित दुकान पर छापेमारी कर दुकानदार रामलाल पुत्र तोलाराम ब्राह्मण को गिरफ्तार किया गया। आरोपी दुकान में प्रतिबंधित बीड़ी सिगरेट व गुटखा बेच रहा था मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दुकान से 7 बीड़ी बंडल,200 पाउच तानसेन जर्दा, 154 पाउच गणेश जर्दा व 38 पैकेट सिगरेट बरामद कर आरोपी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Related Posts
दूसरी रिपोर्ट मे इतने आये पॉजिटिव
बीकानेर। जिले में कोरोना अब घातक होता जा रहा है। जिसके चलते कोना कोना कोरोना…
बीकानेर : गांधी जी की प्रतिमा स्थल गंगाशहर में स्मरण सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, पढ़ें खबर
बीकानेर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर आज…
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जिला चिकित्सालय में निःशुल्क जांच शिविर आयोजित
बीकानेर। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर मंगलवार को एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में…
